फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, अब तीन तक हड़ताल पर रहेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में एसडीएम के खिलाफ चल रही हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने समस्याओं का समाधान न होने के कारण एसडीएम के खिलाफ चल रही हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। अब हड़ताल तीन जनवरी तक चलेगी। समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को बैठक आयोजित कर अधिवक्ता आगे की रणनीति तय करेंगे।
बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण न होने व अन्य समस्याओं को लेकर उनकी हड़ताल चल रही है। हड़ताल का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था, लेकिन एसडीएम ने उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया है, जिसकी वजह से उन्हें हड़ताल और आगे बढ़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बाद में तय हुआ कि समस्याओं का समाधान होने तक सभी वकील तीन दिसंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद तीन दिसंबर को बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में अनूप गुप्ता, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र सक्सेना, मोहम्मद आरिफ, अमरीश सक्सेना, मोहम्मद आसिम रजा आदि ने भाग लिया। एसडीएम अरुण कुमार अवकाश पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें