रामपुर। यूपी एजुकेशन मिनीस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा विभाग समूह-ग में कार्यरत लिपिक संवर्गीय सहायकों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला मंत्री अक्षय भटनागर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार के माध्यम से शासन विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा, जिसमें यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन शाखा के विष्णु शर्मा, मुनव्वर शाह खां, जितेन्द्र कुमार सक्सेना, शहजाद आलम, नवीन सिंह बिष्ट, पन्ना लाल सैनी, सोमेन्द्र बहादुर सक्सेना, जतिन कुमार, मोहन सिंह, सुधीर कुमार सक्सेना, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रियंक जौहरी, दानिश, मुजाहिद यार खाँ, वेदप्रकाश, सोहित, रोहित, आराधना गुप्ता, दीपमाला, दीपक कुमार, महेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, देवकी आदि मौजूद रहे। संवाद