फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम के दो मामलों में अगली सुनवाई 24 और 25 को

Fri, 08 May 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 25 मई तय की है। इस मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन गवाह के न होने के कारण तारीख बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

यह मामला उस मुकदमे से जुड़ा है जिसमें आरोप है कि सुनवाई के दौरान गवाह को प्रभावित करने और धमकाने का प्रयास किया गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में प्रकरण से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भी अदालत ने अगली सुनवाई 24 मई तय की है। यह मामला भी काफी चर्चित रहा है और इसमें पूर्व में कई बार सुनवाई टल चुकी है। इसी मामले में गवाह शहाना के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें