फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्र की पिटाई मामले में बाल कल्याण समिति ने एसपी को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा तीन के छात्र के साथ कथित मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं मजिस्ट्रेट अय्यूब हसन ने एसपी को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के पास अभिभावक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक और प्रधानाचार्य ने बिना जांच के बच्चे के साथ मारपीट की। डर के कारण बच्चे ने कपड़ों में पेशाब कर दिया। इसके बाद भी उसे तेज धूप में बाहर खड़ा कर दंडित किया गया, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से आहत हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अय्यूब हसन ने एसपी से भारतीय न्याय संहिता, किशोर न्याय अधिनियम 2015 और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाई करने तथा समिति को अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें