फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कड़ाके की सर्दी में हुई नए साल की शुरुआत, गलन ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज, सर्द हवाओं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। कोहरे का कहर भी थमने का नाम नहीं ले रहा। धूप न निकलने और सर्द पछुआ हवाओं ने तापमान को और नीचे पहुंचा दिया है। बुधवार रात ओस पड़ने के बाद न्यूनतम तापमान घटकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के साथ दिन में भी गलन भरी ठंड पड़ रही है।
बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो कड़ाके की ठंडक थी। घना कोहरा छाया रहा, खासकर आउटर एरिया में इसकी मार ज्यादा दिखी। लोग गलन से ठिठुरते रहे और सर्द हवाओं के चलते कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

शाहबाद गेट, शौकत अली रोड, रोडवेज और रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में जगह-जगह अलाव जलते दिखाई दिए, जहां लोगों ने राहत पाई। कई स्थानों पर लोग कचरा बीनकर आग तापने को मजबूर दिखे। दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम कुछ खुला और हल्की धूप निकली, लेकिन राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी और फिर सर्दी का असर तेज हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। सुबह के समय कोहरा अपेक्षाकृत जल्दी खत्म हो गया, लेकिन दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। लखनऊ के मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार, आने वाले दिनों में शीत हवाएं चलने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें