फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नगर पालिका 238 दुकानों की करेगी नीलामी

Sat, 21 Feb 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका परिषद ने विभिन्न मार्केटों में खाली पड़ी 238 दुकानों व हालों की नीलामी नौ से 11 मार्च तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह नीलामी पालिका सभागार में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे होगी।
विज्ञापन


पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि बापू मॉल की 133 दुकानें व हाल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद मार्केट की 40 दुकानें, बी अम्मा शॉपिंग कॉम्पलेक्स की 40 दुकानें, गुरुनानक रोड मार्केट की दो (एससी आरक्षित), पुराना गंज की दो और सराय गेट भैंस खाना की पांच दुकानें नीलाम की जाएंगी।
बोलीदाताओं को एक लाख रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। आरक्षित वर्ग व दिव्यांग बोलीदाताओं के लिए प्रमाण पत्र अनिवार्य है। बोली स्वीकृत होने पर प्रीमियम तीन वर्षों में त्रैमासिक किस्तों में जमा किया जा सकेगा। एक सप्ताह के भीतर अनुबंध स्टांप जमा करने पर ही दुकान का कब्जा मिलेगा, अन्यथा जमानत जब्त होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें