रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 मार्च को होगी। सिविल लाइंस थाने में 2019 में बार संचालक गगन अरोड़ा की शिकायत पर बार को कब्जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब्दुल्ला आजम भी नामजद हैं। कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। शुक्रवार को मुकदमे के गवाह गगन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गगन अरोड़ा के मुताबिक इस मामले की सुनवाई अब 16 मार्च को होगी। संवाद