फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमना जमनी में तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। गांव जमना जमनी में सोमवार देर रात तेंदुए ने किसान लखविंदर सिंह उर्फ लाडी के पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया। तेंदुए को देखकर लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह से गांव जमना जमनी, कुंदनपुर और धर्मपुर उत्तरी क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। कई बार तेंदुए की चहलकदमी खेतों और घरों के पास देखी जा चुकी है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। कुछ दिन पूर्व कुंदनपुर क्षेत्र में मात्र एक दिन का कांबिंग अभियान चलाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। उसके बाद से न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही गांव के आस-पास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की गई।
अब तेंदुए की दस्तक जमना जमनी गांव तक पहुंचने से यहां के ग्रामीणों में भी तेंदुए का खौफ बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर तेंदुए को जल्द पकड़वाने और दहशत से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें