रामपुर। शाहबाद में बुजुर्ग के सामने लाठी फटकारने के लिए लाठी उठाता होमगार्ड। संवाद
- फोटो : RAMPUR
शाहबाद (रामपुर)। एक होमगार्ड को एक बुजुर्ग पर लाठी फटकारना भारी पड़ गया। बुजुर्ग आक्रोशित होकर होमगार्ड के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। होमगार्ड द्वारा बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद काफी देर तक दोनों में जमकर नोकझोंक हुई।
शनिवार को नगर के रामपुर चौराहे पर एक बुजुर्ग खड़े हुए थे। इस दौरान कोतवाली के एक होमगार्ड ने बुजुर्ग को हटाने के लिए जमीन पर कई बार लाठी फटकार कर उन्हें हटने को कहा। होमगार्ड द्वारा अभद्र व्यवहार करने से आक्रोशित बुजुर्ग होमगार्ड के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। होमगार्ड को मारने के लिए बुजुर्ग ने अपनी साइकिल से डंडा तक निकाल लिया। काफी देर तक दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में कुछ लोगों ने बुजुर्ग को वहां से हटाया। संवाद