फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: श्रीजी की रथयात्रा में गूंजा क्षमा और अहिंसा का संदेश

Fri, 02 Oct 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण के समापन पर बृहस्पतिवार को जैन समाज ने नगर में श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। महापर्व आत्मशुद्धि, क्षमा और अहिंसा का प्रतीक है।
विज्ञापन

पर्यूषण के दस दिनों तक जैन समाज ने उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य इन दस धर्मों की आराधना की। समापन पर श्रावक-श्राविकाओं ने रथयात्रा निकालकर भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। यात्रा में सबसे आगे बैंड मधुर धुन बजाता हुआ चल रहा था। उसके पीछे भगवान महावीर की झांकियां चल रही थीं।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे। इंद्राणी के रूप में सोनिया जैन सिर पर कलश लेकर पैदल चल रही थीं। उनके साथ तमाम महिला श्रद्धालु भक्ति नृत्य करती चल रही थीं। उनके पीछे पुरुष श्रद्धालु भी भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे।
रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा लेकर कपिल जैन बैठे थे। चार इंद्र के रूप में अग्रिम जैन, प्रियांश जैन, अंकित जैन और विनीत जैन थे। कुबेर के रूप में प्रकाश चंद्र जैन सवार थे और सारथी के रूप में रथ को नरेश जैन चला रहे थे।
रथयात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख और राज्यमंत्री पुत्र गुरकीरत सिंह औलख ने भी यात्रा का स्वागत किया।
इसके बाद यात्रा पुरानी तहसील रोड, मुख्य चौराहा से मटखेड़ा रोड होते हुए भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय पहुंचकर विसर्जित हो गई। यहां भगवान महावीर की प्रतिमा का 1008 कलशों से श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
रथयात्रा में सदंश जैन, आदेश कुमार जैन, सुदीप कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, स्वदेश जैन, नरेश जैन, नीतू जैन, प्रत्यक्ष जैन, संजीव जैन, आशीष जैन बोबी, सयंम जैन, श्रेय संदेश जैन, डॉ. पीके जैन आदि मौजूद रहे।
000
झांकी में फंसा केबल का तार, पुलिस ने कराया ठीक
मुख्य चौराहे से यात्रा गुजरने के दौरान एक झांकी में केबल नेटवर्क का तार फंसकर हाईवे पर गिर गया। तुरंत ही कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने तार को टाइट कराकर ठीक करा दिया। इसके बाद यात्रा आसानी से गुजर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें