फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज में बुलेट न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। दहेज में बुलेट व भैंस न मिलने पर पति ने परिजनों संग मिलकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति समेत सात परिजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में मिले दहेज से उसके पति व अन्य परिजन खुश नहीं थे। दहेज में बुलेट व भैंस की मांग कर उसके पति के साथ ही जेठ, जेठानी, सास व ससुर उसका उत्पीड़न करते रहते थे। तीन साल बीत जाने के बाद भी उसकी संतान पैदा न होने पर उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि 25 अगस्त को साम करीब आठ बजे सभी आरोपी एक राय मशवरा होकर तलाक देने के लिए सादा कागज व स्टांप पेपर पर अंगूठे लगवाने लगे। पीड़िता द्वारा अंगूठा लगाने से इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट की तथा जेठ ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते हुए उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर उसके मायके वाले आये तो आरोपी उनके साथ भी गाली गलौज करने लगे।इसके बाद आरोपियों ने दहेज में बाइक व भैंस न मिलने पर पीड़िता को अपने घर में रखने से भी इंकार कर दिया।थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें