फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसान पंचायत में उठा जर्जर मार्गों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत में क्षेत्र में जर्जर हो चुके मार्गों का मुद्दा उठा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं की पंचायत क्षेत्र के नरखेड़ी थूनापुर गांव में आयोजित की गई। पंचायत में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हसीब वारसी ने कहा कि नरखेड़ा व मझरा और मुंडिया का मझरा गांवों को जाने वाले रास्तों की हालत बहुत खराब है। जिसके ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ में अक्सर बच्चे फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। बेमौसम बारिश के कारण फसलों में बहुत नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि किसानों की खराब हुई फसल का सर्वे कर उसका मुआवजा दिया जाए। पंचायत में शाने आलम,सलीम शाह, डॉक्टर मांगा, सुखा सिंह, हाफिज अहमद,जमीर आलम,मोहम्मद रजा,मोहसिन अली,अरबाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें