फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू की पंचायत में गूंजा बाढ़ से नष्ट फसल के मुआवजे का मुद्दा

Fri, 10 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत बृहस्पतिवार को प्रदेश सचिव दरियाब सिंह यादव की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने बाढ़ से खराब धान की फसल के मुआवजे की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि हाल ही में हुई भारी बरसात से रामगंगा नदी में आई बाढ़ के चलते कई गांवों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। बैठक में किसानों ने मंडी समिति में धान की खरीद न होने और माफियाओं द्वारा किसानों से धान जबरन खरीदने के मामलों पर भी आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो किसान संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
साथ ही कहा कि क्षेत्र में कई घरेलू बिजली कनेक्शन के बिल ज्यादा आ रहे हैं, जिनका संशोधन किया जाना आवश्यक है। पटवाई पंचायत भवन से गांव तक जाने वाला मार्ग जर्जर की मरम्मत की मांग की गई। कई सरकारी नलकूप और नालियां खराब होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित बात कही। करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल से निकलने वाला गंदा पानी जमीन में जाने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमोद यादव, अखलाक हुसैन, रामदास मौर्य, चन्रा खान, अफरोज खान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें