फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ऐतिहासिक चंदेन मंदिर का 98 लाख रुपये से होगा सुंदरीकरण

Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर चंदेन का सुंदरीकरण कराने के लिए शासन ने 98 लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ ही 40 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी है। 27 अप्रैल को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चंदेन क्षेत्र के तमाम लोगों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से मांग की थी कि ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर तमाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसलिए मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाना आवश्यक है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखकर राज्यमंत्री ने उक्त मामले में मुख्यमंत्री से बातचीत की। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अनुसार शासन ने मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 98 लाख रुपये की धनराशि सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत कर दी। शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को उक्त कार्य का टेंडर भी दे दिया। सुंदरीकरण कार्य करने के लिए शासन ने पहली किश्त के रूप में 40 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। राज्यमंत्री ने बताया कि वह 27 अप्रैल की दोपहर 11 बजे प्राचीन शिव मंदिर चंदेन पहुंचकर सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने शिलान्यास समारोह में सभी श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें