फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की अपील पर अब 16 को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पासपोर्ट मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर अभियोजन की ओर से दायर सजा बढ़ाने की अपील की कॉपी बचाव पक्ष को उपलब्ध करा दी गई। अब इस मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये की सजा सुनाई थी। इससे पहले अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में उनके पिता आजम खां के साथ सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी।
दोनों ही मामलों में बचाव पक्ष की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। अभियोजन की ओर से इन दोनों मामलों में सजा बढ़ाए जाने के लिए भी अपील दायर की गई है। शुक्रवार को पासपोर्ट के मामले में सुनवाई हुई। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार अभियोजन की ओर से दाखिल सजा बढ़ाने की अपील की कॉपी बचाव पक्ष को उपलब्ध करा दी गई है। बचाव पक्ष की ओर से भी सजा के खिलाफ अपील दायर की है। अब इस मामले की सुनवाई 16 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें