रामपुर। अजीमनगर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की रात ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार को जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची तो संचालक ताला लगाकर भाग गया।
मंगलवार की रात परिजनों ने बुखार आने पर बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। परिजनाें ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पर कार्रवाई के लिए गई तो आरोपी डाॅक्टर अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया।