टांडा। कोतवाली क्षेत्र के छितरिया मोड़ पर एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम नगलिया कासमगंज निवासी नफसर अली के अनुसार वह सात मार्च को सुबह करीब 11 बजे छितरिया मोड़ पर अपनी ट्यूब पंक्चर की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सजिम उर्फ अन्नू, बाबू, मुनशाद तथा शिकारपुर निवासी वाहिद और शुएव उर्फ डब्बू वहां पहुंचे और अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया
पीड़ित का कहना है कि हमले में उसके शरीर पर कई चोटें आईं और सिर भी फट गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और दोबारा दुकान खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।