फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक करोड़ की सहायता राशि लेकर जत्था पंजाब रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तराई के बिलासपुर, बहेड़ी, रूद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी की संगत द्वारा दान के रूप में दिए गए करीब एक करोड़ की धनराशि लेकर जत्था पंजाब के गुरदासपुर जनपद के डेरा बाबा नानक क्षेत्र में प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

15 सदस्यीय जत्था पंजाब में पिछले छह दिन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मौके पर जाकर वास्तविक आंकलन कर प्रभावित व्यक्तियों की सूची तैयार कर रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पांच गांव के लगभग 500 एकड़ जमीन में किसानों को गेहूं की बोआई के लिए बीज, खाद, तेल की लागत एवं बाढ़ से 100 से अधिक क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को सहायता राशि के रूप में वितरित की जाएगी।
जत्था में प्रमुख रूप से तजिंदर सिंह विर्क, बलजीत सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह खैरा, निर्मल सिंह, हंसपाल, विक्रमजीत सिंह, इकबाल सिंह चीमा, सुरमूख सिंह विर्क, बलविन्दर सिंह, विक्रम विर्क, लक्की चडडा, कालू सेठी, सुरजीत बरनाला, रणजीत सिंह राणा, सरबदयाल सिंह, जसवीर सिंह उप्पल, गुरजीत सिंह चीमा, दलजीत सिंह गौराया, गुरवीर बराड, ज्ञानी रेशम सिंह आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें