फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्विफ्ट कार भी नहीं आई पसंद, दूल्हे ने मांगी बोलेरो और 10 लाख की रकम

Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से पहले रिश्ता विवादों में घिर गया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने पहले स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये मांगे। लड़की पक्ष ने नकदी देने के साथ स्विफ्ट कार भी खरीदकर दे दी, लेकिन इसके बाद बोलेरो कार और 10 लाख रुपये की मांग कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक ने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही दूसरी जगह शादी करने पर युवती के फोटो और रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित पिता के मुताबिक, उसने मझरा रसूलपुर निवासी तालिब के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। पांच नवंबर को बरात आनी थी। शादी करीब आने पर तालिब और उसके परिजनों ने दहेज की मांग बढ़ा दी। पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा किए और शेष रकम फोनपे से तालिब के खाते में भेजी। इसके बाद उसके नाम स्विफ्ट कार भी खरीदकर दे दी।
विज्ञापन

आरोप है कि कार मिलने के बाद भी तालिब संतुष्ट नहीं हुआ और बोलेरो के साथ 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर कई बार पंचायत हुई। आरोप है कि दो नवंबर को तालिब अपने भाइयों आरिफ, आकिब, शाकिब और कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस आया।
आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जाते समय तालिब ने धमकी दी कि यदि दूसरी जगह शादी की तो युवती के फोटो और रिकॉर्डिंग वायरल कर देगा।
पीड़ित ने अजीमनगर थाने में तहरीर देकर चारों भाइयों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें