फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अदब और एहतराम के साथ हुई अलविदा जुमे की नमाज

Sat, 14 Mar 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रमजान माह के अलविदा जुमे पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिलेभर में अदब और एहतराम के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही लोग जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे। जामा मस्जिद समेत शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज-ए-जुमा अदा कर मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जामा मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही।
जामा मस्जिद में नायब इमाम मौलाना मोहम्मद फैजान खां ने तकरीर करते हुए कहा कि सभी मुसलमानों पर रोजों का सदका-ए-फितर अदा करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सदका-ए-फितर की रकम 55 रुपये तय की गई है। इसके साथ ही रमजान में जकात निकालना भी बड़ा सवाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजी-ए-शहर मौलाना सैयद खुशनूद मियां कादरी ने कहा कि अल्लाह ने रमजान के आखिरी अशरे में शब-ए-कद्र रखी है, जो हजार महीनों से बेहतर रात है। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को चाहिए कि वह रमजान के आखिरी दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत कर शब-ए-कद्र की तलाश करे। इसके बाद देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। सुरक्षा को लेकर मस्जिदों के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें