फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो अलग-अलग सड़क हादसों की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे में युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता निवासी विजय पाल सिंह ने बताया कि उनके बहनोई सुनील कुमार 22 फरवरी को बाइक से आ रहे थे। ईसानगर जीरो प्वाइंट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं, बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर निवासी गीता देवी ने बताया कि उनके पति महेंद्र सिंह 22 फरवरी को बाइक से जा रहे थे। बेरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें