फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने खंगाला शेखुपुरा का जंगल

Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। गांव हसनपुर-उत्तरी के मझरा बढ़पुरा शेखुपुरा में तेंदुए की दहशत एक बार फिर से बढ़ गई है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव के जंगल में तेंदुए की तलाश की। टीम को कई जगह तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर को तेंदुआ हसनपुर-उत्तरी के मझरा बढ़पुरा शेखुपुरा निवासी किसान कमलप्रीत सिंह के पालतू कुत्ते को घर से उठा ले गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शिकायत के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और बुधवार की सुबह टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को कई स्थानों पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। वन अधिकारियों ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय खेतों में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वन रेंजर सुरेश जोशी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही निगरानी के लिए कैमरा लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें