फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: माथे में भारी चीज की चोट से हुई थी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलखेड़ा के किसान वीर सिंह की मौत उनके माथे पर किसी भारी वस्तु से हुए प्रहार के कारण हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस तथ्य का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को मृतक के परिजनों से बातचीत की, जिन्होंने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

35 वर्षीय किसान वीर सिंह राजपूत 11 नवंबर को गायब हो गए थे। परिजनों ने 15 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई और 19 नवंबर को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। 20 नवंबर को ग्राम बेगमाबाद की कुल्ली नदी में उनका शव मिला था। इसके बाद परिजनों ने लगातार हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किए।
सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण माथे पर किसी भारी वस्तु से हुआ प्रहार पाया गया है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें