फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर परिजन कोतवाली पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के मानपुर ओझा गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में जान गंवाने वाले दोनों युवकों का उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को अमन के परिजन कोतवाली पहुंचे और हादसे को अंजाम देने वाले डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की। मगर अभी तक किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है, जिसकी बजह से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम मानपुर ओझा निवासी किराना व्यापारी संजीव बैरागी के इकलौते फोटोग्राफर पुत्र अमन बैरागी की 23 अप्रैल की रात सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। परिजनों का कहना था कि डंपर की टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित दो बाइकों के आपस में टकराने से अमन व दूसरी बाइक सवार ग्राम शर्मा मोड़ निवासी श्रमिक शीबू की जान चली गई थी। जबकि, शीबू की बाइक पर बैठा उसका साथी जयदेव घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद अमन के परिजनों ने अमन का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की शाम को ही कर दिया। जबकि, शीबू का शव बरेली में पीएम होने के बाद शुक्रवार की दोपहर गांव पहुंचा। तब परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार की दोपहर अमन के परिजन भाजपा नेता रविंद्र सिकदार के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से हादसे को अंजाम देने वाले डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर देने की बात कही। मगर परिजन बिना तहरीर दिए घर वापस लौट गए। भाजपा नेता ने बताया कि तहरीर बाद में दी जाएगी। उक्त संदर्भ में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें