फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी तो कभी धूप व बादल के बीच बदलता रहा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक/रामपुर। गुरुवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी बूंदाबांदी हुई तो कभी बादल छा गए और कभी हल्की धूप निकल आई। शुक्रवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन, शनिवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार रात को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह को मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। लेकिन, सुबह करीब 9 बजे के बाद मौसम के रंग बदलने शुरू हो गए और सुबह से शाम तक आसमान में कभी बादल छा जाते तो कभी धूप निकल आती। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर कुछ-कुछ मिनटों के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना है। शुक्रवार से सोमवार तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर मिलक में भी गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें