फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख का बकोयदार दौड़ाकर दबोचा, 20 लाख का बकायेदार दीवार कूदकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख के बकायेदार को दौड़ाकर दबोचा, 20 लाख का बकायेदार दीवार कूदकर भाग
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। राजस्व वसूली के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने बड़े बकायेदारों को दबोचने के लिए छापेमारी की। पहाड़पुर गांव में वसूली टीम को देखकर 20 लाख का बकायेदार दीवार फांदकर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे बकायेदार को दौड़ा कर पकड़ने में सफलता मिली। इसके ऊपर दस लाख रुपये का बकाया है।
जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा राजस्व वसूली करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके तहत तहसीलदार अवनीश सिंह के नेतृत्व में वसूली टीम बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती कर रही है। सोमवार को तहसील के पहाड़पुर गांव में बीस और दस हजार के दो बड़े बकायेदारों के घर दबिश दी गई। टीम प्रभारी के अनुसार हरविंदर सिंह के फार्म पर छापा मारा गया, परंतु वह टीम को देखकर अपने फार्म हाउस की ऊंची दीवार कूदकर भाग खड़ा हुआ। इसके चलते उसके आवास पर नीलामी का नोटिस चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसी गांव में निशान सिंह के घर दबिश दी गई, जिसके ऊपर दस लाख का बकाया है। चूंकि गांव में एक बकायेदार के यहां दबिश की सूचना उसे पहले ही मिल चुकी थी, इसलिए वह जंगल की ओर भागने की तैयारी में था। टीम को देखकर वह दौड़ा जरूर, लेकिन कुछ मीटर की दूरी पर उसे दबोच लिया गया। टीम में अनीस खान, रियाज अहमद और जहीन आलम खान आदि अमीन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें