फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दोकपुरी टांडा गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा, पेयजल को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। गांव दोकपुरी टांडा व खेड़ा टांडा में चल रहा ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल से अधूरा है। साथ ही पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी नहीं की गई है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। सैदनगर के गांव दोकपुरी टांडा और खेड़ा टांडा की आबादी करीब पांच हजार से अधिक है। दो वर्ष पहले हर घर जल योजना के तहत दोनों गांव के लिए खेड़ा टांडा में ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू हुआ था।
डेढ़ वर्ष से काम लटका है। गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई थी। इसके लिए सड़कें खोदी गई थीं, जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। लोगों ने ओवरहेड टैंक का कार्य पूरा कर जल्द पेयजल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें