रामपुर। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए विकास कार्यों पर ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करनी चाहिए।
जिला पंचायत संदस्य ने कहा कि नेताओं की वजह से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पिछड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने तोपखाना से प्राणपुर होते हुए बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ प्राणपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मार्ग संकरा होने के कारण आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ईमानदारी से प्रयास करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास संभव है।
मुस्तफा हुसैन ने शासन-प्रशासन से मांग की कि तोपखाना-प्राणपुर-बंजरिया मार्ग का शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। इस दौरान इस्तेकार अली, इशाक अहमद, हरून अहमद, रईस अहमद, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद