फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ों की कटाई से पांच घंटे गुल रही शहर की बिजली

Wed, 11 Mar 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पेड़ों की शाखाओं की कटाई और बिजलीघर में मरम्मत कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रजा इंटर कॉलेज, अजीतपुर और किला बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर रमजान के महीने में रोजेदारों को अधिक दिक्कत हुई, क्योंकि गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों में पंखे और अन्य उपकरण बंद रहे।
विज्ञापन

एसडीओ इरफान अली ने बताया कि गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, इसलिए बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तेजी से मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें