रामपुर। शहर विधायक ने डायमंड रोड के पास स्थित कॉलोनी में 28 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क नगर पालिका की ओर से अवस्थापना निधि से बनाई गई है।
विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि यहां के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस सड़क का प्रस्ताव पालिका को भिजवाया था। बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और बरसात में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने इसे सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में अहम कदम बताया।कहा कि काॅलोनी में पहले कच्चे रास्ते होने और नालियां न होने के कारण स्कूली बच्चों समेत लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब पक्की सड़क बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। ब्यूरो