फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुंडिया-पृथ्वीपुर रोड का निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। करीब 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली मुंडिया कलां से पृथ्वीपुर उर्फ चिड़ियाखेड़ा सड़क कच्ची एवं जर्जर हालत में है। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में यहां से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली छात्र-छात्राओं को इस जर्जर सड़क से होकर आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से इस सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
मैं क्षेत्र की हर सड़क का निर्माण प्राथमिकता के साथ करा रहा हूं। हालांकि यह सड़क खेतों के बीच होकर गुजरती है फिर भी इस सड़क का भी निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो सके। -बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री
विज्ञापन




क्या कहते हैं ग्रामीण
मुंडिया कलां से चिड़िया खेड़ा जाने वाली इस सड़क का लोग शॉर्टकट के रूप में प्रयोग करते हैं। इस सड़क का निर्माण शीघ्र होना चाहिए।
नरेंद्र गंगवार निवासी मुंडिया कलां, बिलासपुर
यह सड़क वर्तमान में कच्ची और जगह-जगह गड्ढे युक्त है। सड़क का निर्माण होने से सभी ग्रामीणों के साथ-साथ खासकर स्कूली बच्चों को काफी लाभ होगा।
पाती राम उर्फ भगत निवासी चिड़ियाखेड़ा
करीब डेढ़ किलोमीटर की यह कच्ची सड़क लोगों को परेशानी का सबक बनी हुई है। इस सड़क का निर्माण होने से करीब 20 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
विकास कुमार पाठक निवासी ग्राम चिड़िया खेड़ा, बिलासपुर
यह कच्ची सड़क बरसात के दिनों में जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से बेहद खतरनाक हो जाती है। इन कीचड़ भरे गड्ढों से होकर गंतव्य तक पहुंचाना हर व्यक्ति के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है।
विज्ञापन

वीरपाल राजपूत निवासी ग्राम पृथ्वीपुर उर्फ चिड़िया खेड़ा, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें