फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बुआ के घर आए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Tue, 09 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनोरी में सोमवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव इस्लामनगर पुलिया के पास खेत किनारे मिला। ज्वालापुर निवासी प्रियांशु पिछले दिनों से अपनी बुआ के घर धनोरी में रह रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया लेकिन सुबह चारपाई पर नहीं मिला। तलाश के बाद शव खेत किनारे मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें