फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छह महीने से नहीं हुई बोर्ड बैठक, विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं हो सके पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका के विकास का पहिया चलने का नाम नहीं ले रहा। कागजों में पास प्रस्ताव अटके हैं और नए प्रस्तावों पर मुहर लग सके, इसके लिए बैठक नहीं हो पा रही है। छह महीने से अब तक नई बोर्ड बैठक नहीं हो सकी। अंतिम बार टैक्स को लेकर सभासदों के साथ अधिकारियों में परामर्श हुआ था। इसके बाद न तो सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए और न ही अगली तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन

रामपुर शहर में मौजूदा समय में 43 वार्ड हैं और इन वार्डों में विकास का पहिया घुमाने के लिए नियत तिथि और समय पर बोर्ड बैठकें कराई जाती हैं। नियम यह है कि हर दो महीने में एक बोर्ड बैठक होनी चाहिए, जिससे प्रस्ताव पास होने के साथ उन पर काम कराया जा सके। रामपुर नगर पालिका में पिछले छह महीने से बोर्ड बैठक नहीं हुई है।
बोर्ड बैठक न होने का कारण उपेक्षा और अनदेखी मानी जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की जा रही है, जिस वजह से न तो सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं और न ही उन पर काम हो सका है। हाल यह है कि पिछली चार बोर्ड बैठकों के दौरान 100 करोड़ के कार्य पास किए गए थे, जिसमें पथ प्रकाश व्यवस्था, सड़क, इंटरलॉकिंग समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इन योजनाओं पर किसी एक में भी काम नहीं हो सका। लिहाजा, यह कागजों में सिमट कर रह गई। अब सभासदों के साथ अधिकारी और कर्मचारी सभी बोर्ड बैठक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बैठक के लिए अभी न तो कोई एजेंडा तैयार है और न ही तिथि घोषित हो सकी है।
-
इन प्रस्तावों पर लगी थी मुहर, नहीं हुए काम
-
मिल्क पार्लर, मिल्क बूथ स्थापित करने का काम
बापू मॉल की दुकानों को संचालित कराने का काम
141 सड़कों, इंटरलॉकिंग की मरम्मत का कार्य
20 इलाकों में हाईमास्क लाइटें और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य
35 इलाकों में नई पाइप लाइन डालने और स्वच्छ जल देने का कार्य

पुराने कार्य जो पूरे नहीं हुए-
-शहजादनगर में ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य
-एमआरएफ सेंटर के संचालन का कार्य
-व्यापारियों को अतिक्रमण के बाद दोबारा दुकानें दिलाने का कार्य
-कचरा निस्तारण के लिए प्राइवेट कंपनी को काम सौंपने का कार्य
-कुत्तों का बधियाकरण का कार्य नहीं शुरू हो सका

वर्जन-
एक हफ्ते के भीतर हम एक बोर्ड बैठक रखने वाले है, जिसमें एजेंडें पर बातचीत की जाएगी। सभासदों की राय और मशविरा के साथ प्रस्ताव रखे जाएंगे और उन पर कार्य करने के लिए आपसी सहमति के साथ प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
-सना मामून, पालिकाध्यक्ष

बोर्ड बैठक छह माह से नहीं हुई है। इसके लिए पालिकाध्यक्ष से तिथि घोषित होने के बाद हम आगे बढ़ेंगे। जैसे निर्देश आएंगे, उसी हिसाब से आगे काम किया जाएगा। सभासदों से भी बातचीत की जाएगी।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

सभासदों से बातचीत

बोर्ड बैठक न होने के चलते वार्ड का विकास रुका हुआ है। हमने में लोगों से जानकारी लेकर कई कार्य कराने के लिए आश्वासन दिया हुआ है, लेकिन बोर्ड बैठक होेगी तो उसमें वार्डवासियों की समस्याएं रखेंगे।
-कविता राज, सभासद, आदर्श कॉलोनी, वार्ड नंबर-3
-
बोर्ड बैठक अभी तक नहीं हुई है। वार्डवासियों ने कई अपनी मांगे रखी हैं, जिनको भी अवगत कराना है, लेकिन बोर्ड बैठक हो तो सभी के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकें। इसी का इंतजार कर रहे है।
-प्रीति शर्मा, वार्ड नंबर 7 आवास विकास

बोर्ड बैठक का इंतजार लंबे समय से है। बोर्ड बैठक न होने से जनहित के कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पालिका भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। जन्म-मृत्यु हो या फिर अन्य कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं हो पा रहे हैं। बैठक जल्द होनी चाहिए ताकि वार्डवासियों की समस्याएं रख सकें।
विज्ञापन


-तारिक खां, सभासद, घेर नज्जू खां, वार्ड-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें