फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोडीनयुक्त सिरप मामले में फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोडीनयुक्त सिरप बेचने के मामले में फरार चल रहा दवा विक्रेता अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है,लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

रामपुर में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप बेचने के कई मामले सामने आए थे। इसमें पांच मामले कोतवाली में दर्ज किए गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है,जिसमें दो सगे भाई भी शामिल है।
पांच मामलों में से एक मामले में दवा विक्रेता फरार है। गंज थाना क्षेत्र निवासी दवा विक्रेता अभी भी फरार चल रहा है। पांच केसों की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की विवेचना कर रही है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह के मुताबिक इस मामले में अभी एक आरोपी सलमान फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके मुताबिक उन पर 51 हजार कोडीनयुक्त सिरप की शीशी बेचने का आरोप है। पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-
चार मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
रामपुर। चार मामलों में पुलिस अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह का कहना है कि मामले की तफ्तीश अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। जल्द ही इन चार मामलों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें