फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ अभ्यर्थियों ने छोड़ दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Tue, 02 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। शहर के दस कालेज में दो पालियों में हुई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान दोनों पालियों में पांच सौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को लाक कर दिया गया।
विज्ञापन



सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता की परीक्षा पास करना जरूरी होती है। प्रदेश भर में एक संग लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। मंगलवार को सुबह दस बजे से शुरू हुई पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए, जबकि दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।


इस दौरान राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज, राजकीय रजा इंटर कालेज, रजा इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज में परीक्षा शुरू कराई गई। यहां पर बरेली डायट की प्राचार्या सुषमा शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में कालेजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी, एसडीएम सदर अरविंद मिश्रा समेत अन्य अफसरों ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में पहली पाली में 4730 और दूसरी पाली में 2837 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे, जिसमें से दोनो पालियों में पांच सौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।


जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने बताया कि शहर के दस केंद्रो पर टीईटी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां की थीं। परीक्षा केंद्रों पर उड़ाका दलों ने भी चेकिंग की। इस दौरान अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई।


टीईटी देने वाले अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को ट्रेजरी में लाक कर दिया गया है। दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न होने के बाद मगलवार को देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार में लाक करने का काम कराया गया। अब इन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केलिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें