फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खौदकलां में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Sun, 29 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। गांव खौदकलां में शुक्रवार की रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। चोर एक रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी-जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात खौदकलां निवासी सोमपाल, लालता और अशोक के घरों में चोर दीवार फांदकर घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय तीनों परिवार गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घरों के ताले तोड़कर अलमारियां खंगाल डालीं और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग नीचे उतरे तो घर का बिखरा सामान और खाली अलमारियां देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर चौकी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
गांव निवासी सोमपाल ने बताया कि चोरों ने उसके घर से डेढ़ तोला सोना, आधा किलो चांदी और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। अशोक के घर से चोर 13 हजार रुपये नकदी और 16 तोला चांदी के आभूषण चुरा लिए। वहीं जयप्रकाश के घर से चोर जेवर व दस हजार रुपये नकद ले गए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त को केवल कागजों तक सीमित बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने जल्द चोरियों का खुलासा करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि उन्हें अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें