फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में कुत्तों का आतंक, नौ लोगों को काटकर किया घायल

Mon, 16 Nov 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत है। हालात यह हैं कि ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को अलग-अलग गांवों में कुत्तों ने नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
सीएचसी पहुंचे घायलों में मोतीपुरा निवासी सतीश कुमार, खेड़ा टांडा निवासी अफरोज, मिलक काजी निवासी सुगरा, हरदासपुर निवासी जुनैद, मसवासी निवासी मयंक, अगलगा निवासी सुब्हान अली, बथुआखेड़ा निवासी अजय, मोहल्ला चक निवासी शमीम बेगम और कल्याणपुर निवासी अरविंद शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के हमलों के कारण रास्तों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग जरूरी काम से भी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने और लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
000
कुत्तों के काटने से घायल नौ लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सभी की जांच कर प्राथमिक उपचार और एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट धोएं और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें। आगे के टीके भी निर्धारित समय पर लगवाएं। -डॉ. सतीश, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें