फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एफआईआर को निराधार बता विहिप ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 26 Aug 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के पदाधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ टांडा थाने में दर्ज एफआईआर को निराधार बताते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच और एफआईआर निरस्त कराने की मांग की है। संगठन की ओर से मंगलवार को पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी सिविल लाइंस स्थित धर्मशाला में एकत्र हुए, जहां पदाधिकारियों के उत्पीड़न के साथ ही हिंदू महिलाओं के उत्पीड़न की घटना पर आक्रोश जाहिर किया। एसपी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को सौंपा गया।
इसमें आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल में हुई एक घटना में दो-तीन युवकों के घायल होने के बाद वीरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क पर पड़े घायल लोगों की मदद के उद्देश्य से उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और उनका उपचार कराया।
विज्ञापन

संगठन का दावा है कि घटना से संबंधित साक्ष्य और आसपास लगे कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड है। आरोप है कि इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने संगठन के पदाधिकारी वीरेंद्र चौहान और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को झूठा प्रार्थना पत्र देकर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दिया।
संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर एफआईआर में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कराने की मांग की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।
एक अन्य ज्ञापन में थाना गंज क्षेत्र की निवासी एक विधवा हिंदू महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी, अवैध संबंध और मारपीट समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। संगठन ने एसपी से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल वशिष्ठ, सुनील कुमार, संजीव जैन, दिनेश सक्सेना, पराग मणि वशिष्ठ, विक्की पंडित, अनमोल सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें