फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तराई किसान यूनियन ने मनाया होली मिलन समारोह

Mon, 02 Mar 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तराई किसान यूनियन के तत्वावधान में रविवार को माटखेड़ा रोड स्थित श्री गुरु नानक कॉलोनी में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि किसानों की असली होली तभी मानी जाती है, जब किसान खुशहाल हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और सरकार की घोषणाओं का पूरा लाभ भी किसानों तक नहीं पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान धूप, बारिश और कड़ाके की सर्दी में कड़ी मेहनत कर अन्न उत्पादन करता है, इसलिए उसे अपनी उपज का पूरा मूल्य मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर कैलाश गंगवार, फैजल लाला, सुरेन्द्र सिंह, अनिल गंगवार, विजयपाल यादव, अशोक सागर, प्रेमशंकर दिवाकर, अर्जुन सिंह यादव, मोहन स्वरूप पटेल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें