फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के नाम दर्ज है विवादित जमीन

Tue, 29 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसखाना मोहल्ले में विवादित जमीन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पालिका के रिकार्ड में विवादित जमीन एक समुदाय के धार्मिक स्थल के रूप में दर्ज है। अब प्रशासन ने मोहल्ले के लोगों से उक्त जमीन का रिकार्ड मांगा है। शहर का मोहल्ला सराय गेट स्थित भैंसखाना में एक जमीन का विवाद सामने आया था।
विज्ञापन



कुछ लोग मोहल्ले की एक जमीन को अपनी संपत्ति बता रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग इस जमीन को अपना बता रहे हैं। इसको लेकर दोनों समुदायों के लोग सोमवार को आमने-सामने आ गए थे। तनाव को देख यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। अफसरों ने भी मौका मुआयना करते पालिका से रिकार्ड चेक करवाने की बात कही थी।


पालिका की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिल गई है। पालिका के रिकार्ड में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक उक्त विवादित स्थल एक समुदाय का धार्मिक स्थल रहा है। नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल ने बताया कि पालिका का रिकार्ड चेक कराया गया है, उसके मुताबिक उक्त जमीन सरकारी आंकड़ों में धार्मिक स्थल के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे समुदाय के लोगों से रिकार्ड मांगा गया है लेकिन अभी तक कोई रिकार्ड नहीं दिया गया है। स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें