फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग पहुंचने पर विजेता टीम सिर आंखों पर बैठाया

विज्ञापन
ठियोग पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पांचवीं सीनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीतकर ठियोग पहुंची हिमाचल की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एचपीटीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकांत खाची और प्रदेश महासचिव विरेंद्र शर्मा टीम के साथ मौजूद रहे। देवकांत खाची ने बताया कि टीम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जल्द मिलवाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार से गुहार लगाई गई कि सरकार इस खेल को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाए ताकि खिलाड़ियों का भविष्य संवर सके।
विज्ञापन

विरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले पंाच वर्षों से टेनिस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ के महादेव स्टेडियम में किया गया। इसमें देश भर से 18 टीमों ने भाग लिया था। अंतिम मुकाबला पंजाब और हिमाचल के बीच खेला गया, जिसमें हिमाचल ने जीत हासिल की।
हिमाचल ने पहली मर्तबा इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। हिमाचल की टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके रोशन लाल चौहान वाइस कप्तान हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब और हिमाचल के बीच काफी कड़ा मुकाबला था। मगर उनकी टीम की जीतोड़ मेहनत ने जीत का परचम लहरा दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से जगह-जगह पर खेल के मैदानों को बढ़ावा देने की बात कही है। इससे युवा पीड़ी को नशे से दूर रखा जा सके।
विज्ञापन

विजेता टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल
हिमाचल की टीम में नो खिलाड़ी ठियोग के हैं। इसमें रोशन चौहान बालर, सुरेश शर्मा बालर सिरमौर, सुभव वर्मा बल्लेबाज ठियोग, सहिल वेक्टा बल्लेबाज ठियोग, गौतम शर्मा विकेट किपर और बल्लेबाज सिरमौर, सुखवीर सिंह ऑल राउंडर सिरमौर, कपिल वर्मा बल्लेबाज ठियोग, विशाल वर्मा बल्लेबाज ठियोग, अक्षय वर्मा बल्लेबाज ठियोग, अनुराग शर्मा बल्लेबाज सिरमौर, विरेंद्र कश्यप बल्लेबाज व विकेट किपर शिमला, नीरज चौहान ऑल राउंडर रामपुर, शुभम वर्मा बल्लेबाज ठियोग, हेमंत ठाकुर बल्लेबाज चियोग, लोकेंद्र वर्मा बल्लेबाज ठियोग, अक्षय वर्मा बल्लेबाज ठियोग और टीम के कोच यंशवत लेक्टा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें