फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश से चार डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मई महीने का आगाज हो चुका है। इसके बावजूद मौसम सुहावना बना हुआ है। जिस मौसम में लू के थपेड़े चलते हैं उसमें ऐसे सुहावने मौसम की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जैसा कि मौसम को पूर्वानुमान जारी किया गया था शनिवार को आधी रात के बाद आंधी के साथ बारिश हुई। रविवार को भी दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। शाम के समय तो काली घटा छा गई और हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में बादलों का डेरा जमा रहा है। कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। चार मई तक इसी प्रकार का मौसम रहने के आसार हैं। रविवार को जिले में लगभग तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक चार मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इधर, कुछ खेतों में अब भी किसानों की गेहूं की फसल मड़ाई के लिए शेष है। किसान बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि इतनी बारिश से फसलों को नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें