फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गिरावट से राहत

Thu, 18 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे राहत मिली। दोपहर के समय हाईवे का नजारा। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार रात से आसमान में छाए बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार दिन में भी आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन, अधिकतर समय बादल छाए रहने से तापमान में कमी महसूस की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान पिछले दिनों की तुलना में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई।

कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम ने बुधवार को कुछ राहत दी। मंगलवार रात में आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवा व कुछ स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम में गर्मी की तपिश कम हो गई। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस था जो कि बुधवार को कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम का यह बदलाव भले ही गर्मी से राहत देने वाला हो लेकिन, सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार मौसम के बदलाव से संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाएगी। यदि बारिश होती है तो बैक्टीरिया जनित व वेक्टर बोर्न डिसीज का खतरा भी बढ़ जाएगा क्योंकि मौसम में ठंडक व आद्रता बढ़ने पर बैक्टीरिया की सक्रियता बढ़ जाएगी और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होगी। जिससे व्यक्ति संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें