फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ा पारा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Thu, 19 Apr 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कुछ इस तरह तीखी धूप से बचने का प्रयास करतीं कामकाजी महिलाएं। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

गर्मी की दस्तक के साथ ही सूरज की तपिश बढ़नी शुरू हो गई। बुधवार का दिन काफी गर्म रहा। तेज धूप और गर्म हवा के बीच दिन में लोग कम ही घरों से बाहर निकले रहे। इस दौरान बाजारों में भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।       

गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अप्रैल में ही मई, जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा। तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप की तपिश के साथ ही हवा भी चल रही थी, जो गर्म महसूस हो रही थी। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के लिए कपड़े बांधकर घरों से बाहर निकले। गर्मी का असर शहर के बाजारों में भी नजर आया। अक्षय तृतीया के बावजूद बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, शाम होने के बाद बाजार में कुछ भीड़ नजर आई। दिन का न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें