फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराने में चमरौआ के किशोर आगे तो स्वार के किशोर पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में चल रहे किशोरों के टीकाकरण में चमरौआ के किशोरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। चमरौआ में पहली डोज 98.51, तो स्वार में 64.64 प्रतिशत किशोरों ने टीकाकरण कराया है। जबकि, जिले में 85.4 प्रतिशत लोगों ने पहली तो 77.4 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन

जिले में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का जनवरी से टीकाकरण हो रहा है। इसके तहत 163824 किशोरों के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया। 12 मार्च तक जिले में 1.40 लाख किशोरों को पहली डोज लग चुकी है जबकि, 1.27 लाख से अधिक किशोरों को दूसरी डोज भी ले ली है। पहली डोज लगवाने में स्वार के किशोर पीछे हैं। स्वार में 64.64 फीसदी किशोर ही टीकाकरण करा चुके हैं लेकिन, चमरौआ के किशोरों ने पहली डोज लेने में तेजी दिखाई है। पहली डोज में तेजी दिखाने वाले चमरौआ के किशोर दूसरी डोज में भी पहले स्थान पर है। वहीं, पहली डोज में बिलासपुर में 98.35, मिलक 76.88, सैदनगर 97.07, शाहबाद 93.27, टांडा 87.03 और शहर 77.42 प्रतिशत किशोरों ने पहली डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें