फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोर की मौत, जहरीले कीड़े के काटने की आशंका

Fri, 20 Mar 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के मीरापुर गांव में अवधेश (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टर ने किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया, फिर भी परिवार के लोग उसे लेकर झाड़फूंक कराने के लिए दिनभर घूमते रहे।
विज्ञापन

पिता भोपाल सिंह के मुताबिक उनका बड़ा बेटा अवधेश (16) रोजाना की तरह घर की बराबर में घेर में सो रहा था। परिवार के लोगों को आशंका है कि बुधवार तड़के किशोर को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। किशोर को देखकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर मोहित रस्तोगी ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन परिवार के लोग डॉक्टर की बात को नहीं माने। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के लोग किशोर को पहले सैफनी और फिर खरसोल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें