फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी की है। कॉलोनी निवासी युवती सिमरन की शादी मोहल्ले में ही यूसुफ से हुई थी। आरोप है कि शादी में युवती के परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ रोज बाद ही नगदी और कुछ सामान की मांग की जाने लगी। कुछ रोज तब युवती बर्दाश्त करती रही, जिसके बाद उसने अपने मायके में बताया। इस पर दोनों पक्षों में वार्ता हुई, जिसके बाद मामला दब गया, लेकिन कुछ रोज बाद ही फिर मांग शुरू कर दी। नगदी न मिलने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आए दिन मारपीट की जाने लगी। मामला बढ़ता गया, आखिरकार सिमरन को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सिमरन अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें