मालवीय महिला मंच की ओर से रंगोली मंडप में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, गायन व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कंगना कौस्तुभ को तीज क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई, इससे पहले पूर्व विधायक बीना भारद्वाज और डॉ. मोनिका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने सावन के गीतों पर नृत्य कर वाहवाही बटोरी।
जूनियर डांस प्रतियोगिता में मोनालिका ने पहला, यष्टी शर्मा ने दूसरा और नंदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंगना कौस्तुभ को तीज क्वीन चुुना गया, जबकि नीति कौशिक रनर अप रहीं। सीनियर डांस प्रतियोगिता में नीति कौशिक पहले, वारवी दूसरे और श्वेता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में कीर्ति पहले, कनिका दूूसरे और माही तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्न मंच भी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बीना भारद्वाज ने सभी को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजु पाठक ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में साधना शुक्ला और मुख्य अतिथि ने सभी को इनाम दिया। इस मौके पर प्रतिमा शर्मा, शालिनी, प्रीति शर्मा, पूजा, पारुल, संगीता, सीमा शर्मा, रेनूका, गुंजन शर्मा, बीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।