फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तकनीक हारी, फॉर्मूले फेल...भाखड़ा डैम को अब भगवान का सहारा

Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के श्री शिव शीतला माता मंदिर में हवन में आहुति डालते नहर विभाग के अधिकारी। स्रोत आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। भाखड़ा डैम का स्रोत बंद करने में सभी तकनीकों और फॉर्मूले फेल होने के बाद परेशान नहर विभाग अब भगवान की शरण में पहुंच गया। मंगलवार को नहर विभाग के अधिकारियों ने श्री शिव शीतला माता मंदिर में कार्य सिद्धि हवन कराकर सफलता की कामना की। बाद में भंडारा कर लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नहर विभाग के एसडीओ नंदलाल आर्य और जेई वीर सिंह कर्मचारियों के साथ भाखड़ा डैम स्थित प्रसिद्ध श्री शिव शीतला माता मंदिर पहुंचे और मंदिर के महंत महेंद्र सागर की मौजूदगी में पंडित संजय उपाध्याय से विधि-विधान के साथ कार्य सिद्धि हवन कराया।

महंत महेंद्र सागर ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किया गया। हवन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बृजलाल, आकाश कुमार, हिमांशु देवल, सुनील राठौर, सुशील राठौर सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक माह बाद भी स्रोत बंद नहीं कर पाया विभाग

भाखड़ा डैम करीब एक माह से क्षतिग्रस्त है। लगातार पानी के तेज बहाव के कारण स्रोत को बंद करने का कार्य विभाग कई बार कर चुका है लेकिन हर बार स्रोत फिर से खुल जाता है और पानी का रिसाव शुरू हो जाता है। इससे न सिर्फ नहर विभाग के कार्य में अड़चन आ रही है, बल्कि आसपास के खेतों और बंधे को भी खतरा बना है। नागरिकों के अनुसार, डैम के किनारे बने रास्ते पर भी पानी के दबाव से दो बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभाग से की थी। लगातार तकनीकी प्रयास विफल होने के बाद अब अधिकारियों ने ईश्वर से कार्य सिद्धि के लिए हवन का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें