फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध

Mon, 08 Jul 2024 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू कर दी गई है। मगर, इसका विरोध भी तेज हो गया है। शिक्षकों ने पहले दिन काली पट्टियां बांधी और फिर दोपहर बाद शिक्षकों ने आंबेडकर पार्क में पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान जुटे शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार से डिजिटलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शिक्षकों के साथ ही बच्चों की भी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जानी है। इस व्यवस्था का शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को पहले दिन यह व्यवस्था धड़ाम हो गई। पहले दिन बारिश की वजह से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था, जिसकी वजह से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग सकी। हालांकि कुछ शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर में शिक्षकों ने धरना भी दिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले जुटे जिले भर के करीब दो हजार से ज्यादा शिक्षकों ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और अव्यवहारिक आदेश को वापिस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने कहा कि शिक्षकों कि वर्षों से लंबित मांगों व समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, आज भी ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ स्कूलों में आने जाने के लिए सुगम रास्ते नहीं बिजली नेटवर्क की व्यवस्था ठीक नहीं है। बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाती बहुत सारे विद्यालय में स्कूलों में पहुंचने के लिए दैनिक चलने वाले वाहनों की व्यवस्था नहीं है। जिससे शिक्षक पूर्व से मानसिक रूप से परेशान है पूर्व में भी मांगों को लेकर विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। जिसके बाद शिक्षकों ने डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिला महामंत्री विपेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विनीत कुमार, जिला मंत्री चिरंजीव गुड्डू, नरेंद्र नाथ पाठक, विजय पाल, जगदीश पटेल, हेमलता सिंह, कैलाश पटेल, आनंद प्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह, सैय्यद अफाक हुसैन, संजीव कुमार चंदेल, महेंद्र प्रताप, रामबहादुर, रामचंद्र गौतम, सुधीश शर्मा, विमल शर्मा, सुरेश गंगवार, नरेंद्र पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


पहले दिन बारिश की वजह से छुट्टी, व्यवस्था धड़ाम
रामपुर। बारिश की वजह से परिषदीय स्कूलों में पहले दिन ऑन लाइन हाजिरी नहीं लग सकी,जिसकी वजह से यह व्यवस्था धड़ाम हो गई। बीएसए ने डीएम के आदेश पर सोमवार को बारिश की वजह से छुट्टी की घोषणा कर दी थी,जिसकी वजह से स्कूलों में हाजिरी नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें